बिहारशरीफ, नवम्बर 12 -- बिहारशरीफ। नालंदा समेत सूबे के सभी 4,219 कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) को अधिक क्रियाशील बनाया जाएगा। इसके लिए 19 व 20 नवंबर को अपराहन दो से चार बजे तक इनसे संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीआरसी के एचएम को इसमें शामिल होने के लिए सूचना दी गयी है। ऑनलाइन होने वाली ट्रेनिंग के लिए मीटिंग आईडी व पासवर्ड जारी कर दिया गया है। सभी एचएम को दो भागों में बांटकर ट्रेनिंग दी जानी है। नालंदा के साथ मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, रोहतास, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली व पश्चिम चंपारण को ट्रेनिंग दी जानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...