हल्द्वानी, नवम्बर 29 -- हल्द्वानी। तहसीलदार हल्द्वानी और प्रशासक क्रियाशाला सेवा समिति कुलदीप पांडे ने बताया कि समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। एक माह के भीतर समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए फिर से चुनाव कराए जाएंगे। इस आदेश के क्रम में क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, पर्यवेक्षक और संरक्षक और 04 सदस्य कार्यकारिणी के पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के लिए 20 दिसंबर की तिथि नियत की गई है। क्रियाशाला सेवा समिति चुनाव प्रक्रिया में एक व्यक्ति एक पद के लिए आवेदन कर सकता है। निर्वाचन प्रक्रिया क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी के परिसर में संपन्न होगी। चुनाव को संपन्न कराने के लिए गणेश भट्ट सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, हल्द्वानी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। क्रियाशाला सेवा समिति...