सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- बैरगनिया। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री)के कार्यालय का उद्घाटन हुआ।भाजपा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप कुमार , सदस्य जयप्रकाश निराला, जियालाल ठाकुर, अनिल मिश्रा, प्रो राजकुमार सिंह, आदित्य मिश्रा,कामिनी पटेल, रानी जायसवाल, नीलम गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता सहित एनडीए गठबंधन के पदाधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर बीडीओ सुनील कुमार गौड़, सीओ रंजीत कुमार,पूर्व बिस सूत्री अध्यक्ष रामशीष राय, मोहन कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, रौशन कुमार, महेंद्र सहनी हरेंद्र राम, रणवीर झा सहित कई लोग मौजूद थे। विधायक श्री प्रसाद ...