प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। राजस्थान के बीकानेर के एक शातिर ने शहर के युवक से क्रिप्टो करंसी में निवेशक के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित युवक ने आरोपित के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रयागराज निवासी रजत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीकानेर निवासी आयुष वाष्र्णेय से उसका संपर्क हुआ। आरोप है कि क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर तीन लाख रुपये नकद भुगतान करने की शर्त रखी। पांच मार्च को पीड़ित ने संगम पैलेस स्थित कार्यालय पहुंचा और तीन लाख रुपये नकद सौंप दिए। रुपये भुगतान के बाद जब क्रिप्टो करंसी ट्रांसफर की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। वहीं, आरोपित के खिलाफ पीड़ित के पास मोबाइल चैट, कॉल रिकार्डिंग समेत अन्य साक्ष्य मौजूद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.