नई दिल्ली, फरवरी 2 -- बिटकॉइन की कीमत आज 2 फरवरी को 75,000 डॉलर से नीचे आ गई। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हाहाकार है और गिरावट की रफ्तार तेज हो गई है। कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के अनुसार, सुबह लगभग 9:15 बजे (भारतीय समयानुसार) बिटकॉइन की कीमत 74,683.63 डॉलर पर थी। यह अप्रैल 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है, जब अमेरिका से शुरू हुए ट्रेड वॉर ने क्रिप्टोकरेंसी बाजार को मंदी के दौर में धकेल दिया था।लंबी गिरावट जारी बिटकॉइन की कीमतें अपने 2025 के शिखर से लगभग 40% गिर चुकी हैं। सिर्फ जनवरी में ही इसमें करीब 11% की कमी आई है। यह अक्टूबर 2025 में शुरू हुई गिरावट के बाद लगातार चौथा महीना है जब बिटकॉइन नुकसान में रहा। यह 2018 के बाद से बिटकॉइन की सबसे लंबी गिरावट है। बिटकॉइन के साथ-साथ, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम भी तेजी से गिर...