नई दिल्ली, मार्च 10 -- बिटकॉइन के भाव में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के लिए एक स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व बनाने का आदेश दिया। इसके बाद से ही बिटकॉइन की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 10 मार्च को बिटकॉइन की कीमत 5.47% गिरकर 81,712 डॉलर पर आ गई। यह रिजर्व उन बिटकॉइन से भरा जाएगा जो अपराधिक और सिविल केस में जब्त किए गए हैं। अमेरिकी सरकार का अतिरिक्त बिटकॉइन खरीदने का कोई प्लाननहीं है। पिछले गुरुवार को इस रिजर्व की घोषणा के बाद, क्रिप्टो मार्केट में निवेशक निराश हो गए, क्योंकि सरकार ने इसके लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। सोमवार को दूसरे क्रिप्टोकरेंसीज जैसे ईथर और XRP की कीमतें भी गिर गईं। सिंगापुर टाइम के मुताबिक सुबह 9:43 बजे तक, दोनों करेंसीज लगभग 7.5% नीचे चले गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.