रामपुर, फरवरी 5 -- साइबर सेल पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने करीब तीस लाख रूपए से अधिक की ठगी को अंजाम दिया। दोनों सिविल लाइंस क्षेत्र में दो साल से इस कार्य को कर रहे थे। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह क्रिप्टो फंड में भी ठगी की रकम को उपयोग में लेते थे। पुलिस ने उनके क्रिप्टो फंड की 80 हजार रूपए की रकम को फ्रीज कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस उनके साथियों और अन्य संबंधित जानकारी जुटाने में लग गई है। साइबर सेल पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत कर बताया था कि उसने सोशल मीडिया पर सस्ते आईफोन का विज्ञापन देखा था। वहां से उसने भी आईफोन आर्डर कर दिया। उससे पचास हजार रूपए की रकम वसूली गई थी। लेकिन,आईफोन नहीं भेजा गया। जिस पर उसने शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। जिस पर पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.