गाज़ियाबाद, फरवरी 5 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना पुलिस ने क्षेत्र की सालेह नगर कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर क्रिप्टो करेंसी में मुनाफा कमाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। सालेह नगर कॉलोनी में रहने वाले शिवकुमार को लोनी थाना क्षेत्र के अपर कोट में रहने वाले कैफ, अमन, जमशेद और रुचिर ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर कुछ समय पूर्व अपने खाते में करीब 60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। रुपये ट्रांसफर कराने के बाद आरोपियों ने पीड़ित का फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने ठगों से मिलकर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गालीगलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत चार फरवरी को लोनी थाना पुलिस से क...