जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- सीएसआईआर राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) ने क्रिटिकल मेटल्स (महत्वपूर्ण धातुओं) से जुड़े शोध और परियोजनाओं में सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता उन परियोजनाओं तक लागू होगा, जो सीएसआईआर-एनएमएल और एमईसीएल संयुक्त रूप से चलाएंगे या एमईसीएल की स्वतंत्र परियोजनाओं में तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। प्रमुख सहयोग क्षेत्र क्रिटिकल मिनरल अनुसंधान, खनिज परिशोधन, धातु निष्कर्षण, तकनीकी अंतराल मूल्यांकन, विश्लेषणात्मक एवं क्रियान्वयन सहायता होंगे। यह पहल भारत सरकार के सतत और आत्मनिर्भर खनिज विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इसका उद्देश्य विश्लेषणात्मक कौशल में सुधार, ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना और संयुक्त अनुसंधान व प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.