कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। गुरुहरराय स्कूल में 04 से 06 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्ट्रेलर शॉवर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने क्रिटिकल थिंकिंग गेम्स, लिखित परीक्षा और टीम आधारित खेलों में भाग लिया। बच्चों ने रिले रेस, बैलेंस गेम और पजल गेम जैसे रोचक और ज्ञानवर्धक खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता और तार्किक सोच को विकसित करने में सहायक होती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...