महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर यातायात पुलिस व श्यामदेउरवा की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर बड़े स्तर पर चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया। परतावल-गोरखपुर मार्ग पर ऐसे चिन्हित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस दौरान सड़क पर लगे यातायात संकेतकों, जेब्रा क्रॉसिंग व वाहन संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान टीम ने स्पीड रडार के जरिए तेज रफ्तार वाहनों को पकड़ा, ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की। डेसीबल मीटर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कार्रवाई की। यातायात नियमों के उल्लंघन पर मौके पर ही ई-चालान की प्...