नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- इंडियन प्रीमियर लीग अर्थात आईपीएल अच्छे क्रिकेटरों के लिए एक ऐसी मंजिल बन गया है, जहां से पीछे देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। आईपीएल के साथ जुड़े अनेक क्रिकेटरों की ऐसी-ऐसी गाथाएं हैं, जो किसी को भी प्रेरित कर सकती हैं। अबू धाबी में हुई आईपीएल की एक लघु नीलामी से तीन-चार ऐसे खिलाड़ियों के नाम उभरे हैं, जिनकी चर्चा जरूरी है। उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटर प्रशांत वीर को रिकॉर्ड 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। एक शिक्षा मित्र व किसान के पुत्र प्रशांत वीर कभी रोज 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर अभ्यास के लिए पहुंचते थे। अब वह जैसी गेंदबाजी करते हैं, वैसी ही उम्दा बल्लेबाजी भी। उनकी मेहनत रंग लाई है, तभी उनके खेल की कीमत 30 लाख रुपये से शुरू होकर 14.20 करोड़ रुपये तक पहुंची है।...