बोकारो, जनवरी 11 -- बेरमो, प्रतिनिधि। आगामी 14 जनवरी को गोमिया के चुगनू कुंदा स्थित किसान मजदूर उच्च विद्यालय में रक्तदान-महादान क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 04 का फाइनल खेला जायेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देर दोपहर 3 बजे से होगी। मुख्य अतिथि में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी तथा विशिष्ठ अतिथि में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो व जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो शिरकत करेंगी। जबकि आयोजन को आकर्षक बनाने में खोरठा गायक बबन सिंह देहाती, खोरठा सुपर स्टार मनोज झारखंडी व खोरठा गायिका कौशल्या पंडित आएंगी तथा म्यूजिशियन में गुड्डू, संदीप व गेंदो जी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...