भभुआ, जनवरी 19 -- सब-जुनियर लीग में भारतीय दीव ने विनर को 120 रन से हराया लीग में स्टार ने विजन को 2 रन से दी मात, ओ व मोहित पुरस्कृत (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति कैमूर जिला सब-जुनियर क्रिकेट लीग के तहत स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब और विनर क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भारतीय दीव क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विनर क्रिकेट क्लब को 120 रन से पराजित कर दीव ने फाइनल में जगह पक्की कर ली। भारतीय दीव के कप्तान सूर्यदेव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। ओम यादव ने 46 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली, वहीं सूर्यदेव ने 37, अनुज ने 29 और रुद्रप्रताप ने 25 रन का योगदान दिया। विनर की ओर से विक्रांत ने ...