भभुआ, जनवरी 16 -- सूर्यदेव के शतक और विक्रांत की घातक गेंदबाजी से मुकाबले बने एकतरफा नीतीश पटेल स्मृति लीग के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति जिला सब-जुनियर क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मैच में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब और विनर क्रिकेट क्लब ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। शहर के जगजीवन स्टेडियम खेले गए मैच में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब ने कैमूर क्रिकेट क्लब को 48 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय दीव ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सूर्यदेव ने 54 गेंदों में शानदार 106 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि ओम यादव ने 42 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। कैमूर की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.