औरंगाबाद, जनवरी 4 -- पुलिस-पब्लिक क्रिकेट लीग के तहत रविवार को पुलिस लाइन में दो मुकाबले खेले गए। औरंगाबाद नगर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवरों में नौ विकेटों के नुकसान पर 86 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कुटुंबा की टीम ने 12 ओवरों में 79 रन बनाए। नगर की टीम ने सात रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रेहान खान को मिला जिन्होंने चार गेंदों में नौ रन बनाए और पांच विकेट लिए। हसपुरा और उपहारा के बीच दूसरा मुकाबला खेला गया। हसपुरा ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण किया। उपहारा की टीम ने 12 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए। जवाब में हसपुरा की टीम ने 6.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डब्लू कुमार को मिला जिन्होंने 17 गेंदों में 28 रन बनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.