औरंगाबाद, जनवरी 4 -- दाउदनगर चौरम खेल मैदान पर आयोजित पुलिस-पब्लिक क्रिकेट लीग के दो मुकाबलों में उपहारा और गोह की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पहला मुकाबला उपहारा और देवकुंड टीम के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवकुंड थाना की टीम ने 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उपहारा की टीम ने 10.02 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की। इस मैच में बेहतर क्षेत्ररक्षण, 12 गेंदों पर 22 रनों की पारी और एक विकेट लेने वाले रितेश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला गोह और बंदेया टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोह की टीम ने 159 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बंदेया की टीम 11.4 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गोह की टीम ने 69 रनों से जीत हासिल की। ...