मधुबनी, अप्रैल 19 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में इन दिनों मनरेगा योजना अन्तर्गत खेल मैदान बनाये जा रहे हैं या यूं कहे कि खेल मैदान बनाने के नाम पर पहले से बने मैदान को तहस-नहस किया जा रहा है। प्रखंड के सबसे सुन्दर मैदानों में से एक 2 खंगरैठा उच्च विद्यालय मैदान में अब कभी भी फुटबॉल या क्रिकेट की प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सकता है इसका कारण मैदान में बास्केटबॉल का कोर्ट का बनना है। पहले इसे मैदान के उत्तरी छोड़ पर बनाया जा रहा था। विरोध होने पर इसे दक्षिणी छोर पर बना दिया गया है। इससे छात्रों में नाराजगी है।खंगरैठा एक एतिहासिक मैदान है जहां फुटबॉल और क्रिकेट के बड़े-बड़े प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है। मैदान में चुनावी सभा का भी आयोजन होता है। वर्ष 2019-20में इस मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.