दरभंगा, दिसम्बर 25 -- बेनीपुर। हाबीभौआड़ कप सीजन आठ का उद्घाटन विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी व प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय ने गुरुवार को किया। विधायक ने कहा कि अनुशासन ही खिलाड़ी को महान बनाता है। उन्होंने आयोजन समिति को भी साधुवाद दिया। मौके पर आनंद चंद्र झा पप्पू, सुनील कुमार राय लाला, नरेंद्र कुमार चौधरी लाल, त्रिपुरारी झा, महेन्द्र कांति आदि उपस्थित थे। बेनीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले ब्लेबाजी करते हुए निर्धारीत 16 ओवरों में छह विकेट खोकर 183 रन बनाये। जवाब में सुसारी की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज कर ली। विजेता टीम के बमबम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...