नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऑस्ट्रेलियन वूमेंस क्रिकेट लीग मैच पर सट्टा लगा रहे दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई लोगों का पैसा मैच पर लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों गौरव उर्फ मोनू और हिमांशु के पास से दो एलईडी, छह मोबाइल, एक लैपटॉप और एक रिकॉर्डर जब्त किया है। इनकी गिरफ्तारी बुढेला गांव स्थित जनता फ्लैट्स से की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...