बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- क्रिकेट मैच : छेमा की टीम ने कैथा को 57 रन से हराया फोटो चेवाड़ा01- चेवाड़ा के आजाद मैदान पर क्रिकेट टुर्नामेंट की शुरुआत करते समाजसेवी राजेश कुमार व अन्य। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के आजाद मैदान पर जय हिन्द युवा क्रिकेट क्लब, चेवाड़ा द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला लीग मैंच राजपुताना क्लब, छेमा और वाईएमसीसी क्लब, कैथा के बीच खेला गया। छेमा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाया। लक्ष्य को पीछा करने उतरी कैथा की टीम 12वें ओवर 110 रनों के मामूली स्कोर पर ढेर हो गयी। विजेता टीम के गोपाल कुमार को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया। इससे पहले उद्घाटन समाजसेवी राजेश कुमार द्वारा किया गया। मौके पर अरियरी के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, राम जी मुखि...