अल्मोड़ा, दिसम्बर 13 -- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ कुमाऊं मंडल की ओर से मंडल स्तरीय शीतकालीन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन क्रिकेट में रानीखेत ओर बागेश्वर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में पहले दिन हुई बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता में फाइनल में अमिता ने जीत दर्ज की। इं. यशोदा रनरअप रहीं। महिला डबल्स में फाइनल में इं. अमिता व यशोदा विजेता व इं. हितांशी व रिनी पांडेय उपविजेता रहीं। क्रिकेट में पहला मुकाबला बागेश्वर व मंडल-11 के बीच हुआ। बागेश्वर ने 14 ओवर में 108 रन बनाए। वहीं, जवाब में मंडल-11 मात्र 95 रन ही बना सकी। बागेश्वर की टीम विजेता रही। मैन ऑफ द मैच विपिन चंद्र सनवाल रहे। दूसरे मैच में रानीखेत ने 160 रन बनाए। वहीं, जवाब में इंजीनियर्स-11 85 रन ही बना सकी। मैन ऑफ ...