रांची, फरवरी 14 -- रांची। बीआईटी मेसरा में आयोजित 33वीं चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल शनिवार को हुए। पहले मैच में बीआईटी मेसरा ने बुर्ला कॉलेज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बुर्ला के 103 रनों के लक्ष्य को मेसरा ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया, रोहित सिंह ने 4 विकेट झटके। दूसरे सेमीफाइनल में उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी ने सरला बिरला यूनिवर्सिटी को पराजित किया। रविवार को बीआईटी मेसरा और उषा मार्टिन के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...