अल्मोड़ा, दिसम्बर 6 -- स्टेडियम में सोमेश्वर क्रिकेट कप सीजन-वन प्रतियोगिता शुभारंभ हो गया है। शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में धमोली एकादश ने अपने प्रतिद्वंद्वी सोमेश्वर स्ट्राइकर्स को हराकर जीत दर्ज की। शनितवार को विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र कैड़ा ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच बी ग्रुप के धमोली एकादश और सोमेश्वर स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर धमोली ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए। भास्कर ने सर्वाधिक 50 व योगेश ने 36 रन बनाए। वहीं, सोमेश्वर स्ट्राइकर्स के गेंदबाज दीपक और पप्पू ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सोमेश्वर स्ट्राइकर्स की टीम 111 रन ही बना सकी। धमोली एकादश ने 14 रनों ने मैच जीत लिया। सोमेश्वर स्ट्राइकर्स से सुरेश ने ...