जौनपुर, जनवरी 2 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के चितौड़ी गांव में स्थित लखैया स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खला गया। यहां जौनपुर की टीम ने चितौड़ी को 17 रनों से हराकर रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि परवेंद्र सिंह पम्मू (चितौड़ी) ने विजेता टीम के कप्तान अंश सिंह को ट्राफी और 31 हजार रुपये नगद तथा उपविजेता टीम के कप्तान अंकुर सिंह को ट्राफी के साथ 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया। मैन ऑफ मैच लड्डू एवं मैन ऑफ द सीरीज का इनाम निखिल सिंह को दिया गया। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में जौनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चितौड़ी की पूरी टीम सभी विकेट खोकर मात्र 81 रन ही बना सकी। मैच समापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.