नई दिल्ली, फरवरी 2 -- विश्व क्रिकेट में पैदा ताजा तनाव दुखद और निराशाजनक है। आगामी 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय था, पर पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच से हटने का फैसला सुनाकर अपनी बेवजह की दुश्मनी का इजहार कर दिया है। ध्यान रहे कि पहले टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में ही होना था, मगर पाकिस्तान ने भारत में खेलने पर आपत्ति जताई थी और इसी वजह से श्रीलंका को भी आयोजक के रूप में शामिल किया गया। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में ही खेलने वाला है, वह खेलेगा, लेकिन भारत के खिलाफ नहीं। अब क्रिकेट की विश्व संस्था आईसीसी में नाराजगी है और आयोजकों को घाटा होना तय है। सबसे बड़ी बात यह कि पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ न खेलने का कोई कारण नहीं बताया है। वैसे, आईसीसी की ओर से अभी भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.