मधुबनी, दिसम्बर 26 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। औंसी डीह में राज्यस्तरीय अंडर 19 ओलंपिक गेम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इसका उद्घाटन क्रिब्स अस्पताल के डायरेक्टर इम्तियाज नूरानी,औंसी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम दिन क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। उद्घाटन मैच इजरा इलेवन व ब्रिलिएन्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बांका के बीच खेला गया। इसमें इजरा की टीम 60 रनों से जीत हासिल की। टॉस हार कर पहले खेलते हुए इजरा की टीम निर्धारित ओवरों में 154 बनाये। ब्रिलिएन्ट की टीम 94 रन बना कर आउट हो गयी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आसिफ अब्दुल्ला को मिला। शुक्रवार को नया गांव तथा बांका के बीच लड़कियों का कबड्डी का मुकाबला हुआ। इसमें नया गांव की लड़कियों ने बांका की लड़कियों पर 10 अंकों से शानदार जीत दर्ज की। दूसरा मैच औंसी डीह एवं औंसी गोट के बीच खेला...