रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। सीएमपीडीआई रिक्रिएशन क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय पुरुष एवं महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में छह टीमें शिरकत कर रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में इंडियन फाइटर्स ने भवानी टीम को 9 विकेट से पराजित किया। 53 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले विजय रजक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएमपीडीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, अन्य निदेशकों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.