कौशाम्बी, जनवरी 10 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के संड़वा गांव के समीप साइकिल में टक्कर मारने के बाद क्रिकेट प्रशिक्षणार्थी की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा इलाके के धवाड़ा निवासी विष्णु कुमार पुत्र राजकुमार ने बताया कि वह करारी क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। आठ जनवरी की शाम एकेडमी से साइकिल लेकर घर लौट रहा था। संड़वा गांव के समीप वहीं के रहने वाले राहुल ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर उसने फोन कर अपने पिता शिव मोहन व दो अन्य को बुला लिया। इन सभी ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...