कुशीनगर, फरवरी 2 -- कुशीनगर। फाजिलनगर पावानगर महावीर इण्टर कॉलेज के प्रांगण में शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान हुए मशाल दौड़ में शामिल 90 धाविकाओं को आयोजन समिति ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। बीते दिसंबर माह में सम्पन्न हुए अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन के पूर्व कसया के शहीद चौक से आयोजन स्थल तक इसमें 351 धावक धाविकाओं ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 90 धाविकाएं शामिल रहीं। आयोजन समिति ने रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर इन धाविकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान आयोजन समिति के व्यवस्थापक टीएन राय ने कहा कि आयोजन में मशाल दौड़ एक अहम हिस्सा है। इसमें प्रतिभाग करने वाली बच्चियां बधाई की पात्र हैं। समिति के उपाध्यक्ष राजन शुक्ला ने कहा कि धावक धाविकाओं का टूर्नामेंट के आयोजन में महत्वप...