रामपुर, दिसम्बर 18 -- कमिश्नरेट कानपुर में आयोजित 26वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता में बरेली जोन क्रिकेट टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिस कारण बरेली जोन की टीम विजेता बनी। इस प्रतियोगिता में टीम में शामिल रामपुर पुलिस के तीन सिपाहियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दोनों का रामपुर पहुंचने पर एसपी विद्या सागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने शुभकामनाएं दी। जनपद रामपुर में हेड कांस्टेबल मोहित,यूपी-112 में तैनात हेड कांस्टेबल हेमराज और पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल संजोग मान को जोन की टीम में शामिल किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 12 जोन की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के मुकाबले ग्रीन पार्क स्टेडियम, 37वीं वाहिनी पीएसी और डी.ए.वी. कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए थे। प्रतियोगिता में 11 मैच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.