गाजीपुर, दिसम्बर 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। वाराणसी जोन की 26 वीं अंर्तजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता पुलिस लाइन के खेल मैदान में सोमवार को शुरू हुआ। इसका शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण ने किया। यह प्रतियोगिता छह दिसंबर तक चलेगा। प्रतियोगिता में जनपद आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, भदोही, चन्दौली और गाजीपुर की टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें बलिया, जौनपुर, चंदौली की टीम विजेता रही। पुलिस लाइन के खेल मैदान में वाराणसी बनाम बलिया के बीच शुरू हुआ। जिसमें वाराणसी ने टॉस जीत कर बॉलिंग करने का निर्णय लिया। जिसके जवाब में बलिया पुलिस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाया। जिसमें आकाश ने सर्वाधिक 38 रन बलिया की तरफ से बनाया। बनारस की टीम से बॉलिंग करते हुए हैर...