गौरीगंज, दिसम्बर 30 -- मुसाफिरखाना। महात्मा बलदेव दास इंटर कॉलेज नेवादा के खेल मैदान पर आयोजित सात दिवसीय स्व. विजय सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। जिसके फाइनल मैच में तूफान की टीम ने कटारी की टीम को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर कटारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 128 रन बनाए। जिसके जवाब में तूफान की टीम ने मात्र 8 ओवरों में 129 रन बनाकर 3 विकेट से जीत दर्ज किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जुनैद को मैन ऑफ द सीरीज तथा फाइनल में शानदार खेल के लिए इमरान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...