सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। भारतभारी क्षेत्र के चौकनिया स्थित जामिया मिस्बाहुल उलूम में रविवार को दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे का समापन किया गया। इसमें हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में उजैर की टीम विजेता रही। स्पोर्ट्स डे में चेयर रेस, लेमन-स्पून, ग्लास रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें मोहम्मद आक़िब, शमीमुर्रहमान, अबूबकर, मुबाश्शिरा, मदीहा, रेशमा, सारा, हफ़्सा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद शरीफ फ़लाही, शाहिद इक़बाल, तौक़ीर अहमद, मौलाना अहमद अली फलाही, मौलाना इक़बाल अहमद क़ासमी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...