आदित्यपुर, जनवरी 31 -- गम्हरिया, संवाददाता। कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव पर पांच दिवसीय खेलकूद का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्रों की अंधा दौड़, मेढ़क दौड़, छात्राओं की चम्मच दौड़, बैलून दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एसकेजी मैदान वर्ग 7 से 10 के छात्रों का क्रिकेट मैच हुआ। आदित्य गोराई की टीम विजयी रही, जबकि रवीन्द्र मंडल की टीम उपविजेता बनी। मैन ऑफ द मैच आदित्य मिश्रा, मैन ऑफ द सीरीज सुबोध प्रमाणिक रहे। शिक्षक रंजीत श्रीवास्तव रेफरी थे। इस अवसर पर सहायक शिक्षक रंजीत श्रीवास्तव, कुमारी तुलसी, कुमारी संजू की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उच्च और मध्य विद्यालय के प्रभारी जेडी महतो, विनोद वार्ष्णेय, डी साव, केसी महतो, पीएल महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.