मैनपुरी, फरवरी 6 -- नवीगंज। कस्बा के डीआरकेपी इंटर कॉलेज खेल मैदान में शुक्रवार को स्व. रामशंकर गुप्ता, स्व. वेदराम राजपूत व स्व. विशुनदयाल राजपूत की स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजसेवी बनी सिंह यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुक्रवार को उदघाटन मैच नवीगंज व दौदापुर के मध्य खेला गया। दौदापुर की टीम ने टॉस जीतकर नवीगंज की टीम को खेलने का आमंत्रण दिया। नवीगंज की टीम ने कुल 16 ओवर में 128 रन का लक्ष्य सामने की टीम को दिया। दौदापुर टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में कुल 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अमित गौतम रहे। अंपायर की भूमिका आशुतोष गुप्ता, सलमान खान और स्कोरिंग की भूमिका अर्जुन गौतम ने व कमेंट्री अन्नू दुबे द्वारा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार व उपविज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.