प्रयागराज, फरवरी 12 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब पर 66 रन की जीत दर्ज की। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने 229 रन (हर्षित जी सहाय 65, लक्ष्य यादव 58, सुहैब खान 33, सूरज चौहान 26, आयुष 4/57) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब की पारी 163 रन (शिवम यादव 92, मोहम्मद फैज 16, शुभम सोनकर 4/23, सागर यादव 2/20, अभिनव सिंह 2/23) पर समाप्त हुई। शुभम सोनकर को एजीयूपी के पूर्व क्रिकेटर योगेश सिंह कुशवाहा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.