प्रयागराज, फरवरी 12 -- इंजीनियरिंग और मेडिकल ने डीआरएम कप अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को जीत दर्ज की। डीएसए मैदान पर पहले मैच में आरपीएफ ने 192 रन (नरेश 43, शैलेश यादव 38 नाबाद, अमित द्विवेदी 35 नाबाद, भरत 21, सनी 2/34) बनाए। जवाब में इंजीनियरिंग ने दो विकेट पर 193 रन (रवींद्र आनंद 95, आसिफ अली 46, विक्की राय 16 नाबाद) बना लिए। रवींद्र आनंद को डॉ. परवेज अहमद ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में सिग्नल एंड टेलीकॉम ने 159 रन (अतुल शर्मा 36, प्रदीप वर्मा 35, आशुतोष यादव 33, ओम प्रकाश 4/12) बनाए। जवाब में मेडिकल ने पांच विकेट पर 162 रन (शाहनवाज अहमद 61, नागेंद्र पांडेय 32 नाबाद, अखिलेश 15) बना लिए। ओमप्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.