रांची, जनवरी 28 -- रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शारदा प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया, इसमें 6 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच जामदा एवं शारदा शेल्टर के बीच खेला गया, जिसमें शारदा शेल्टर विजयी रही। इसके अलावा एक मैच शारदा ग्लोबल स्कूल की महिला शिक्षिकाओं एवं एनकेडी महिला प्रोफेशनल्स के बीच हुआ, जिसमें शिक्षिकाएं विजयी हुईं। मौके पर चेयरमैन संजय कुमार शारदा, डायरेक्टर दीपक बंका, अनुज रंजन, डॉ. रंजना स्वरूप, प्राचार्या जसमीत कौर, लीना शारदा व एसबीयू के वीसी प्रो. सी. जगन्नाथन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...