भागलपुर, जनवरी 20 -- सनराइज मैदान पर मां काली क्रिकेट क्लब, खुटहरी द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में श्रीमतपुर और ओगरी पंचायत की टीमों ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। पहला मुकाबला श्रीमतपुर पंचायत और हरदेवचक पंचायत की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर श्रीमतपुर पंचायत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदेवचक पंचायत की टीम 140 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार श्रीमतपुर पंचायत ने तीन रन से मुकाबला अपने नाम किया। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए श्रीमतपुर पंचायत के प्रवीण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन ओवर में 27 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। दूसरा मुकाबला ओगरी पंचायत और सिया पंचायत के बीच खेला...