पूर्णिया, दिसम्बर 27 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत अंतर्गत असकतिया गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन विधायक कलाधर प्रसाद मंडल एवं पूर्व समिति सदस्य ललन राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत विधायक एवं पूर्व समिति सदस्य ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। ग्रामीण स्तर पर इस तरह के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.