भागलपुर, फरवरी 5 -- रामजानीपुर के चिकनी खेल मैदान में चल रहे पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को दो लीग मुकाबले खेले गए, जिनमें रामपुर और भोलसर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पहला मुकाबला रामपुर बनाम सलेमपुर की टीम के बीच खेला गया। सलेमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआत खास नहीं रही। सलेमपुर की पूरी टीम 12 ओवर में ऑलआउट होकर 102 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निमेष गोलू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला भोलसर बनाम ओगरी पंचायत के बीच खेला गया। ओगरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहल...