हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हापुड़ में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का उद्घाटन संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ.हिमांशु सिंघल, थाना प्रभारी हाफिजपुर हापुड़ प्रवीण कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर डॉ.सुभाष गौतम, डॉ.निधि मलिक प्राचार्या जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, डॉ.धीरज सैनी प्राचार्य फार्मेसी कॉलेज, डीन प्रो.अभिनीत चौधरी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जविलत करके किया। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ.आयुष सिंघल ने बताया कि इस खेल महोत्सव में प्रोफेशनल क्लब, टेक्निकल क्लब, साइंस क्लब, ट्रैडिशनल क्लब, मैनेजमेंट क्लब और मेडिकल क्लब आदि के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भा...