पूर्णिया, दिसम्बर 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ जेटीसी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में परोरा एलेवन ने जलालगढ़ जेटीसी टीम को हराकर जीत दर्ज की। यह मैच जलालगढ़ हाई स्कूल मैदान में खेला गया जिसमें कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही। टॉस जीतकर परोरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर में 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। परोरा की ओर से मनीष यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों पर 84 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जलालगढ़ जेटीसी टीम 148 रन पर ऑल आउट हो गई। जलालगढ़ की ओर से गोपाली पांडे ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। जलालगढ़ टीम की कप्तानी नीरज सिंह ने की जबकि परोरा टीम के कप्तान इलू सरकार रहे। मैच में अंपायर की भूमिका रंज...