बगहा, फरवरी 7 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। स्वर्गीय लक्ष्मी भारती स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन- 01 का फाइनल मुकाबला रुद्र इलेवन और अर्णव इलेवन के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला में अर्णव इलेवन के विनय साहनी की शानदार शतकीय पारी की बदौलत अर्णव इलेवन ने खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्र इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 185 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्णव इलेवन की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाज विनय साहनी ने मात्र 38 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी के चलते अर्णव इलेवन ने 12 ओवर 3 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबला जीत लिया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि बगहा नगर पर...