पलामू, दिसम्बर 14 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के अररुआ मोहल्ला के मिडिल स्कूल के मैदान में रविवार को क्रिकेटर शशि सिंह की स्मृति में बजरंग दल क्रिकेट क्लब के नेतृत्व में क्रिकेट टूर्नामेंट का महासंग्राम शुरू हुआ। उद्घाटन मैच अररुआ खुर्द क्रिकेट क्लब बनाम सेमरबार के बीच खेला गया। इसमें अररुआ खुर्द की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि राजद के झारखंड प्रदेश महासचिव रवि यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि शशि सिंह क्रिकेट के बेहतर खिलाड़ी और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनकी स्मृति में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। राजद के प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव, आनंद यदुवंशी,‌ इंजीनियर संजय यादव, सुरज यादव, चंदन सिंह, अशोक यादव मौके पर सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...