गंगापार, फरवरी 2 -- विकासखंड उरुवा के मनु का पूरा स्थिति दुर्गावती क्रिकेट महासंग्राम टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। क्रिकेट मैच का आयोजन पांच फरवरी को होना है। टूर्नामेंट के आयोजक हिमांशु सिंह तथा चंचल ने बताया कि इस बार का टूर्नामेंट बेहद ही खास है। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इसी को देखते हुए पूरे खेल मैदान के साथ पिच को और बेहतर बनाया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बताया कि आने वाले सभी खिलाड़ियों के सम्मान के साथ विजेता तथा उपविजेता टीम के लिए आकर्षक इनाम और मेडल निर्धारित है। इस मौके पर पंकज पांडे, राजू पटेल, गुड्डू पटेल, राज मोहम्मद उर्फ ओलंगा, अजीत यादव, सोनू सोनकर, श्रीकांत कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...