गढ़वा, दिसम्बर 15 -- डंडई। डंडई प्रीमियम लीग कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 के आयोजन को लेकर गांव के डीपीएल संगठन के युवकों ने रविवार को ग्रामीणों के साथ संयुक्त बैठक की। बाजार समिति परिसर में आयोजित बैठक में गांव के गणमान्य व जनप्रतिनिधियों के अलावा कई खेल प्रेमियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान डीपीएल कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही किसान उच्च विद्यालय के खेल मैदान में खेल का आयोजन कराने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उसके बाद खेल की तैयारी को लेकर डीपीएल संगठन के अध्यक्ष दया कुमार उर्फ पिंकू ने लोगों को बताया कि डंडई कॉस्को प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पिछले दो वर्षों हो रहा है। टूर्नामेंट में 16 टीम हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट के विजेता को 25 हजार और उपविजेता टीम को Rs.15 हज...