रामगढ़, दिसम्बर 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के सुतरी पंचायत के रोला गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। फाइनल मैच मां छिन्नमस्ता रजरप्पा प्रोजेक्ट व केडी-11 सुतरी के बीच खेला गया। जिसमें रजरप्पा प्रोजेक्ट टीम के खिलाड़यों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी सुतरी टीम के खिलाड़र 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह मां छिन्नमस्ता रजरप्पा प्रोजेक्ट ने प्रतिद्वंदी टीम को 47 रनों से पराजित कर मैच अपने नाम किया। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया सतीश कुमार मुर्मू व उप मुखिया अकबर अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। मुखिया ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपने अंदर की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।...