बुलंदशहर, फरवरी 5 -- खुर्जा। गोठनी गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक विपिन तेवतिया ने बताया कि गोठनी गांव में हर साल की तरह इस बार भी स्वर्गीय विनीत कुमार तेवतिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रंजना सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने आई शाहपुर की टीम ने निर्धारित दस ओवर में आठ विकेट खोकर 49 रन बनाए। 50 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करते उतरी रूही गांव की टीम ने पांच ओवर में मैच जीत लिया। रंजना सिंह ने विजेता टीम को सम्मानित किया और वहां मौजूद अन्य छात्रों को पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान सिंकू चौधरी, डॉ. अनिल कुमार, अनुज भारद्वाज, हेमंत शर्मा, गुड्डू तेवतिया, मोनू तेवतिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.